दिल्ली: ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, देरी से चल रही मेट्रो सेवाएं
दिल्ली मेट्रो में तकनीकी समस्या के कारण शनिवार की सुबह सेवा में विलंब हुआ जिसके कारण कार्यालय जाने वाले लोगों समेत सभी यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
|
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के सूत्रों ने बताया कि ब्लू लाईन पर उत्तर प्रदेश के वैशाली-दिल्ली के द्वारका के बीच मेट्रो सेवा तकनीकी खामियों के कारण प्रभावित हुई। खामी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
तकनीकी खामी की वजह से वैशाली से द्वारका के बीच चलने वाले मेट्रो ट्रेन काफी देर तक रुक-रुक कर चल रही थी और यमुना बैंक में यात्रियों से ट्रेन खाली करने को कहा गया और कम से कम दो मेट्रों के यात्रियों को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका आने वाली ट्रेन पर सवार होने की सलाह दी गयी। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन बदलकर आगे की यात्रा शुरू की। इसमें यात्रियों के एक घंटे का समय बर्बाद हो गया।
मेट्रो रेल अधिकारी यातायात फिर से बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
| Tweet |