एग्जिट पोल : दिल्ली में भाजपा का दबदबा कायम

Last Updated 20 May 2019 06:36:54 AM IST

दिल्ली की सात लोक सभा सीटों के लिए रविवार को विभिन्न समाचार संस्थानों द्वारा दिए गए सभी एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे आगे दिखाया गया है।


एग्जिट पोल : दिल्ली में भाजपा का दबदबा कायम

इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 6-7 सीट पर बताया गया है, जबकि कांग्रेस को 1 सीट पर बताया गया है। चाणक्य के सर्वे में भाजपा को सात, कांग्रेस को शून्य व आम आदमी पार्टी को शून्य बताया गया है।

इसी प्रकार एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे में भाजपा को पांच, कांग्रेस को एक सीट व आम आदमी पार्टी को एक सीट पर जीत दर्शाई गई है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 7 सीटों के लिए छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले गए थे। हालांकि इस बार 2014 की तुलना में वोट कम पड़े थे।

तमाम सर्वेक्षणों के अनुमानों के मुताबिक भाजपा को इस बार मिले वोटों के प्रतिशत में 3.7  प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2014 में जहां भाजपा को 46.4 फीसदी वोट मिले थे वहीं इस बार यह प्रतिशत 42.68 रह सकता है। इसी प्रकार कांग्रेस का वोट प्रतिशत जो कि 2014 में 15.2 था वह लगभग 9% बढ़कर 24.2 रहने की उम्मीद है।

जहां तक सवाल आम आदमी पार्टी का है उसे वर्ष 2014 में  32.9 फीसदी वोट मिले थे इस बार यह घटकर 25.6 प्रतिशत रह सकता है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर विजय हासिल की थी और आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment