12 साल का रिकार्ड टूटा, पारा 3.7 डिग्री पर

Last Updated 24 Dec 2018 06:04:46 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार के दिन बीते 12 साल में दिसम्बर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में मध्यम धुंध छाये रहने से दृश्यता प्रभावित हुई।


12 साल का रिकार्ड टूटा, पारा 3.7 डिग्री पर

मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले 12 साल पहले 29 दिसम्बर 2007 को दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह मध्यम धुंध छायी रहेगी और इसके बाद आसमान पर हल्के बादल छाये रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर और शाम को धुंध छायी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है, जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम था और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से नीचे था। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर काफी घना कोहरा छाया रहा।

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment