शीतलहर की चपेट में दिल्ली, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा
कड़ाके की ठंड के साथ ही दिल्ली इन दिनों शीतलहर की चपेट में है।
![]() शीतलहर की चपेट में दिल्ली, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा |
बृहस्पतिवार इस सीजन का न केवल सबसे सर्द दिन के तौर पर दर्ज किया गया बल्कि पिछले सात सालों के दौरान इतनी ज्यादा सर्दी दिल्ली में नहीं पड़ी। इन दिनों दिल्ली शिमला बनी हुई है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली का तापमान गिरकर महज चार डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान तो गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर चलने की घोषणा कर दी है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के अधिकतर इलाके का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। लेकिन राहत की बात यह थी कि दिन के समय चटख धूप खिलने से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही रहा। सुबह यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। पूसा इलाके का न्यूनतम तापमान चार, जाफरपुर का 4.4, लोधी रोड का 4.2, मुंगेशपुर में 5.2, आयानगर में पांच और पालम इलाके में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को यहां के तापमान के 22 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जतायी है।
| Tweet![]() |