Madhya Pradesh : दूधी नदी में 5 लड़के डूबे, 2 की मौत और 3 की तलाश जारी

Last Updated 03 Sep 2023 10:56:49 AM IST

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दूधी नदी में नहाने गए पांच लड़के डूब गए, जिनमें से दो की तो मौत हो गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। तीन अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाशी का अभियान जारी है।


नर्मदापुरम में दूधी नदी में 5 लड़के डूबे

मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया के बनखेड़ी के करीब स्थित डूमर गांव के छह लड़के दूधी नदी में नहाने गए थे। इनमें से पांच लड़के गहरे पानी में पहुॅचने के साथ पानी के बहाव में बह गए।

तभी एक साथी ने गांव वालों को जानकारी दी और गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक सभी लड़़े पानी में समा चुके थे।

हादसे की जानकारी गांव वालों ने पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

गोताखोरों ने देर रात तक दो लड़कों के शव बरामद कर लिए थे, वहीं तीन अब भी लापता हैं।

रात होने के कारण अभियान रोक दिया गया था, मगर रविवार को तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया गया है।

आईएएनएस
नर्मदापुरम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment