शहडोल की Paper Mill में Blast, एक की मौत कई घायल

Last Updated 09 Aug 2023 04:50:09 PM IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एशिया की सबसे बड़ी पेपर बिल में से एक ओरियंट पेपर मिल में बुधवार को विस्फोट हो गया।


शहडोल की Paper Mill में Blast

इस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं कई घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल के एक टैंक में विस्फोट हो गया। इस टैंक में रसायन और लकड़ी के बुरादे को अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर रखा जाता है ताकि लकड़ी को सड़ाया जा सके।

इसकी चपेट में बड़ी तादाद में मजदूर आ गए। जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई और कई मजदूरों पर रसायनों के छींटे पड़े हैं, जिससे वह झुलसे हैं। जिसमें से दो व्यक्ति की हालत गंभीर है।

इस हादसे के बाद मृतक मजदूर का शव सड़क पर रखकर लोगों ने हंगामा किया और स्थाई नौकरी और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

कई मजदूरों के पल्प मशीन के मलबे में दबे होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

आईएएनएस
शहडोल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment