Kamal Nath पर शिवराज सिंह चौहान का हमला, कथा करवाने पर भड़के चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथा करवाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भड़क गए हैं।
![]() Kamal Nath ,Shivraj Singh Chauhan |
उन्होंने कमलनाथ पर ढ़ोंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, अब उसी कांग्रेस के नेता भगवान राम की कथा और हनुमान की कथा करवा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कमलनाथ यह सब चुनावी भक्ति के लिए कर रहे हैं। उनका भगवान से कोई लेना देना नही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जोर लगा रही हैं। ऐसे में चुनाव होने तक दोनों ही पार्टी के नेताओं के मुख से ऐसे बयान सुनने को अक्सर मिलते ही रहेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी उपलब्धियों का बखान करने से भी नहीं चूकते। उनके मुताबिक मध्य प्रदेश इन दिनों प्रगति के नए आयामों को छू रहा है। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। लगातार लोकार्पण और शिलान्यास हो रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि अब तक 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। 36348 करोड़ रुपए की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमि पूजन किया गया है। 83 सीएम राइज स्कूलों का प्रारंभ हो रहा है। नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है।
कमलनाथ की कथा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा है कि जो लोग कभी राम भगवान का नाम लेने से परहेज करते थे, उन्हें काल्पनिक मानते थे। आज वो कथाओं का आयोजन करके क्या साबित करना चाहते हैं। वो लोग चुनाव को देखते हुए मजबूरी में यह सब कर रहे हैं। यह कांग्रेस की चुनावी भक्ति है। उनके अंदर ही अंदर अंतर्द्वंद मचा हुआ है। उन्होंने कमलनाथ पर इधर उधर जाने का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कमलनाथ इस समय दुविधा में हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तो उनके एक नेता ने ही कह दिया है, कि मुख्यमंत्री कौन बनना चाहिए? उनके तो नेता होने पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं!
अब मुझे लग रहा है कि वह नेता का दावा पुख्ता करने के लिए कथाओं के आयोजन में भी लग गए है। सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को अपने आप पर विश्वास नहीं है। वो अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और बोलते हुए जिस तरह की हरकत राहुल जी ने की थी। अब उसका मैं वर्णन नहीं कर सकता। उसका गवाह पूरा देश था। इस अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस भी जानती है, कोई दम नहीं है। देश का विश्वास नरेंद्र मोदी में है। जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं उनका सबसे ज्यादा अविश्वास एक दूसरे पर ही है। प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीपीसीएल की रिफाइनरी 2011 से कार्यरत है। अब उसका विस्तारीकरण करके पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा। बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रूपया खर्च करेगी। मध्य प्रदेश सरकार से कई टैक्स में छूट और सुविधाएं जो बीपीसीएल ने मांगी थी, वह हमने सारी दे दी है।
| Tweet![]() |