Madhya Pradesh: जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा में की आरती, BJP ने कहा चुनावी हिंदू
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर हैं। वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आई हैं।
![]() जबलपुर पहुंची प्रियंका ने नर्मदा में की आरती |
उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दिया है।
राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी प्रचार का शंखनाद करने आई हैं। वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की।
#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में ग्वारीघाट पहुंचकर नर्मदा की पूजा की। pic.twitter.com/yS4cun6b4t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाली हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश: जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। वे आज यहां एक रैली को संबोधित करेंगी। pic.twitter.com/2VkaKiU8yr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।
| Tweet![]() |