मध्यप्रदेश में भय दिखाकर हिन्दू युवक को कबूल कराया इस्लाम
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक हिंदू युवक को जहन्नुम का भय दिखाकर इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के संबंध में मामला दर्ज कर लिया।
![]() भय दिखाकर हिन्दू युवक को कबूल कराया इस्लाम |
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अक्षय गौड़ नामक युवक ने पुलिस को शिकायत र्दा कराई की छीपा कॉलोनी स्थित नूरानी मसिद के आमिल ने उसे गुमराह कर इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद उसने अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया और फेसबुक के माध्यम से जब इस्लाम क़बूल करने की जानकारी मित्रों को दी तो उन्होंने उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद वह पुन: हिन्दू बन गया। उन्होंने बताया कि अक्षय ने आमिल अमीनुद्दीन क़ादरी पर आरोप लगाया कि उसने उसे जहन्नुम का डर दिखा कर उसे इस्लाम कुबूल करने को बाध्य किया।
इस तरह से वह किसी और के साथ नहीं करे, इसके लिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। अक्षय की शिकायत पर मोघट थाने में अमीनुद्दीन क़ादरी के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
वहीं मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी अमीनुद्दीन क़ादरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिविल इंजीनियर अक्षय गौड़ ने बताया कि वह अपनी पारिवारिक परेशानियों के चलते पांच महीने पहले नागचून तालाब किनारे अकेला बैठा था।
| Tweet![]() |