मध्य प्रदेश : युवती से सामूहिक दुष्कर्म में छह गिरफ्तार

Last Updated 28 Oct 2022 04:14:10 PM IST

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 23 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस सिलसिले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


मध्य प्रदेश : युवती से सामूहिक दुष्कर्म में छह गिरफ्तार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले टीकमगढ़ आई थी और एक आरोपी से उसकी जान पहचान हो गई, जिसने उसे किराए पर फ्लैट दिलाने में मदद की।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि 26 अक्टूबर को एक आरोपी उसके किराए के फ्लैट में आया और उसे अपने साथ जिले के एक पार्टी स्थल पर जाने के लिए कहा।

पीड़िता ने दावा किया कि वह उस व्यक्ति से परिचित थी, इसलिए वह पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गई, हालांकि, जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, तो वहां पांच और लोग भी मौजूद थे। पार्टी में उसे शराब पिलाई गई।

पीड़िता ने कहा कि उसने विरोध किया और अपने घर जाने का फैसला किया लेकिन आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

बाद में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सब-इंस्पेक्टर रघुराज ने कहा, घटना 26 अक्टूबर को हुई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला एक महीने पहले टीकमगढ़ आई थी।

पुलिस ने धारा 342 (गलत कारावास), 294 (अश्लील कृत्य और गाने), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment