तालिबानी नेताओं से भारतीय अधिकारियों से गुपचुप मुलाकात पर दिग्विजय-भाजपा आमने-सामने

Last Updated 23 Jun 2021 04:35:07 PM IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच तालिबान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। इसकी वजह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का तालिबानी नेताओं से भारतीय अधिकारियों से गुपचुप मुलाकात को लेकर किया गया ट्वीट है।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

भाजपा के नेता इस पर हमलावर हैं और दिग्विजय सिंह पर ही सवाल उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा है, "यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा की आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगी?"

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है, दिग्विजय सिंह किस -किस के संपर्क में हैं अभी तो इसकी जांच हो रही है, लेकिन कौन सी एजेंसी जांच कर रही है, इस सवाल को विजयवर्गीय टाल गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है।


वहीं राज्य सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह की मानसिकता सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली है। वे हमेशा देश और समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले मुद्दे ही खोजते हैं, उनका यह ट्वीट भी उस दिशा में संकेत देता है।

 

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment