मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस के पूर्व सांसद सोलंकी का निधन

Last Updated 21 Mar 2021 05:10:28 PM IST

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सूरज भान सोलंकी का हृदयाघात से निधन हो गया।


कांग्रेस के पूर्व सांसद सोलंकी का निधन

सोलंकी के पिता शिव भानु सोलंकी पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोलंकी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेष शर्मा ने बताया कि सोलंकी (60) का हृदयाघात के चलते रविवार को भेापाल में निधन हो गया। सोलंकी पेशे से पायलट थे और पायोनियर फ्लाइंग अकादमी के पूर्व चेयरमेन रहे हैं। सोलंकी एक बड़े आदिवासी नेता थे।



सोलंकी के निधन पर कमल नाथ ने कहा, "पूर्व सांसद सूरजभानु सोलंकी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment