मप्र में ‘गौ कैबिनेट’ की घोषणा

Last Updated 19 Nov 2020 03:19:40 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य में गोधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने की घोषणा की है।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘गौ कैबिनेट’ की पहली बैठक 22 नवम्बर को आगर-मालवा जिले में स्थित गो अभयारण्य में होगी।
चौहान ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा, प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। इसकी पहली बैठक 22 नवम्बर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे आगर मालवा में स्थित गौ अभयारण में आयोजित की जाएगी।



पुरानी घोषणा भूल नई घोषणा की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गौ कैबिनेट बनाने का एलान किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि दो साल पहले गो संवर्धन के लिए की गई घोषणा को भूलकर अब शिवराज सिंह चौहान ने नई घोषणा की है।

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment