|
||||
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क हादसा, पांच मजदूरों की मौत |
||||
![]() |
|
|
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के देवास रोड के पास दताना मताना क्षेत्र में दो चार पहिया वाहन के आमने-सामने की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से एक मजदूर सोमचंद्र की पहचान हुई है।
शेष मजदूरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
वहीं इस दुर्घटना में अन्य सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी मजदूर मजदूरी के लिए कटनी से नीमच जा रहे थे। ये सभी कटनी जिले के निवासी हैं।
Source:PTI, Other Agencies, Staff Reporters
|