कांग्रेस नेता ने कहा, भारतीय वायुसेना के लिए 'राफेल' शुभ संकेत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए 'राफेल' शुभ संकेत है।
![]() |
पचौरी ने कुछ नेताओं द्वारा राफेल को लेकर किए जा रहे ट्वीट के बीच अपने ट्वीट में लिखा, "राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से आ. कमलनाथजी व मैंने सर्वश्री शिवराजसिंह चौहान व वी डी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है।मैंने राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिये शुभ संकेत माना है।"
राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से आ. कमलनाथजी व मैंने सर्वश्री शिवराजसिंह चौहान व वी डी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है।मैंने राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिये शुभ संकेत माना है।@OfficeOfKNath @ChouhanShivraj
— Suresh Pachouri (@pachouri_office) July 30, 2020
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान और वी डी शर्मा कोरोना संक्रमण के कारण अपना इलाज करा रहे हैं। चौहान शनिवार से यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
वहीं फ्रांस से आए पांच अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल कल विधिवत भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए।
| Tweet![]() |