शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- MP में भाजपा के तीन खेमे, महाराज, नाराज और शिवराज
पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज।
![]() पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) |
फिल्म अभिनेता सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर मध्य प्रदेश के हालातों पर अपने ही अंदाज में बात कही है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। महाराज, नाराज और शिवराज।
Are you going to say something about this Sir?
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 7, 2020
मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गयी।
1.महाराज,
2.नाराज ,और
3.शिवराज
मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी।
मंत्रिमंडल गठन में तीन माह से ज्यादा का वक्त लग गया और अब मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के पहले पार्टी को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी घटनाक्रम से शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है।
| Tweet![]() |