मप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को नहीं : शिवराज
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार बुधवार को नहीं होगा। यह बात मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है।
![]() मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
मुख्यमंत्री चौहान दो दिन दिल्ली में रहने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटे और उनका दिल्ली प्रवास मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर था। संभावना जताई जा रही थी कि बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। चौहान ने मंगलवार को संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते कहा कि मंत्रिमंडल का कल (बुधवार) विस्तार नहीं होगा। बहुत जल्दी होगा, विस्तार कल के बाद होगा।
ज्ञात हो कि राज्य में तीन माह पहले सत्ता में बदलाव हुआ था और भाजपा लगभग 15 माह बाद सत्ता में लौटी है। मंत्रिमंडल विस्तार की अरसे से चर्चा चल रही है। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद पांच मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा सकी है। मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार की दो माह से कवायद जारी है। 25 मंत्रियों को दूसरे विस्तार में शपथ दिलाई जानी है।
| Tweet![]() |