दिग्विजय का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना, कहा- जनता को मौके का इंतजार

Last Updated 08 Jun 2020 02:20:54 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनता सब जानती है, केवल मौके का इंतजार करती है।




मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "तुलसी सिलावट-माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज। समय बड़ा बलवान। अपने निजी स्वार्थ के लिये लोगों को पलटने में देर नहीं लगती। पर जनता सब जानती है और समझती है। केवल मौके का इंतजार करती है।"

मालूम हो कि भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में सिंधिया पर हमला बोलते हुए एक स्लोगन का सहारा लिया था और वह था, माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज। अब सिंधिया के साथ भाजपा में गए उनके करीबी तुलसीराम सिलावट सहित अन्य नेता मुख्यमंत्री चौहान को अपना नेता बता रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह तंज कसा है।

राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। मगर मार्च में सिंधिया सहित 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सरकार गिर गई थी। उसके बाद भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी है। आगामी समय में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने वाले हैं।
 

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment