दिग्विजय ने कहा- BJP स्पष्ट करे, क्या गोडसे को देशभक्त मानती है

Last Updated 03 Oct 2019 03:17:12 PM IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सिंह ने अपने सिसलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भाजपा के नेता दो अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पंचायतों में 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को कम से कम महात्मा गांधी की याद तो आई।

उन्होंने भाजपा नेताओं को सुझाव दिया कि वे महात्मा गांधी की ओर से उठाए गए प्रमुख सामाजिक परिवर्तन के विषयों की जनता के बीच चर्चा करें और ये स्पष्ट करें कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है।

इसी क्रम में सिंह ने कहा कि अगर भाजपा नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है तो गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा मानने वाले सभी लोगों को भाजपा की इस पदयात्रा का विरोध करना चाहिए।

 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment