झारखंड में शिक्षा मंत्री के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

Last Updated 16 Aug 2025 12:43:02 PM IST

झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।


झारखंड में शिक्षा मंत्री के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है।’’\

इसमें कहा गया कि सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment