सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने झारखंड आज बंद का किया आह्वान

Last Updated 01 Feb 2024 10:20:35 AM IST

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई आदिवासी संगठनों ने बृहस्पतिवार को राज्य बंद का आह्वान किया है।


सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने झारखंड आज बंद का किया आह्वान

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय टिर्की ने कहा कि राज्य के 15-20 आदिवासी संगठन बंद में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में ईडी के साथ सहयोग करने के बावजूद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। हम इसका विरोध करते हैं।’’

टिर्की ने कहा कि बंद से आपात सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्कूल बृहस्पतिवार को खुलते हैं तो हम उनमें बाधा नहीं पहुंचाएंगे।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment