Aaj Ka Rashifal, Tuesday, July 1, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 1, जुलाई, 2025 का राशिफल

Last Updated 01 Jul 2025 08:24:21 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, July 1, 2025: आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य की समय से पूर्ति करें।

बृषभ : भावुकता पर नियंत्रण रखें। सगे-संबंधों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा रखना कष्टप्रद होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।

कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लायेंगी। कुछ पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। प्रतिभाओं द्वारा संबन्धो में प्रभावी बनेंगे।

सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

कन्या : भौतिका के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल  बनें। कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। घर में उत्साह का माहौल होगा।

तुला : दुविधाओं को त्योग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। सगे-संबंधों मं भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु : नई सकारात्म सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीन भावना न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।

मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनागम के नये स्रेत बनेंगे।

कुंभ : मन पर कुछ नई आकांक्षाएं प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।

मीन : भौतिक-सुख साधन में व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment