Aaj Ka Rashifal, Monday, June 30, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 30 जून, 2025 का राशिफल

Last Updated 30 Jun 2025 08:23:45 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, June 30, 2025: आज 30 जून 2025, सोमवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 30 जून, 2025 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।

बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी।  प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसमों के परिवर्तन से स्वाथ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगी।

कर्क : अकसर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं।  बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।

सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा।

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।

तुला : शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश मे कोई निर्णय मत लेवे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर बिजय प्राप्त करेंगे। छोटी-नोटी यात्राएं अपेक्षित है।

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वकपटुता से संबंधों से लोकप्रियता मिलेगा। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा।

धनु : नये रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें।  जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसमों के अनुकूल आहार-बिहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।

कुंभ : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment