Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: जानिए 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: आज हम आपको बताएंगे 29 जून से 5 जुलाई तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष- मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृषभ- कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मिथुन- मन मांगलिक कार्यों की ओर केंद्रित होगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह- मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कुशल व्यवहार से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या- विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा।
तुला-पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक- आय के नये साधन सुलभ होंगे। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव हैं। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव पर नियंतण्ररखें। कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी।
धनु-आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। धनागम के नये स्रेत बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर- कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय संभव। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता में किया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ- अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मीन-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधन में अत्याधिक व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
30 जून-स्कन्द षष्ठी व्रत, कुमार षष्ठी, कन्दर्प षष्ठी, मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रात्रि 20:59 बजे प्रवेश करेगा। 2 जुलाई-भद्रा पूर्वा. 11:59 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 01:03 बजे तक। 3 जुलाई-श्री दुर्गाष्टमी व्रत, खाचीं पूजा (त्रिपुरा)। 4 जुलाई-कन्दर्प नवमी, भड्डली, शुद्रादि नवमी। 5 जुलाई-सोपदा दशमी, मन्वादि10, वेदारम्भ में अनध्याय, पुनर्यात्रा, उल्टा रथ (उड़ीसा), बहुधा यात्रा, गिरजा पूजा, आशा दशमी, मेला शरीक भगवती (कश्मीर)। 6 जुलाई-भद्रा प्रात: 08:08 बजे से रात्रि 09:16 बजे तक, हरिशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास्य व्रतारम्भ, चातुर्मास्य व्रत-यम-नियमादि शुरु।
| Tweet![]() |