झारखंड : गढ़वा में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी घायल

Last Updated 18 Dec 2023 12:34:40 PM IST

झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक थाना प्रभारी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


झारखंड : गढ़वा में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी घायल

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर डेंगुरा गांव में सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि माओवादियों से अलग हुए एक समूह ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के साथ मुठभेड़ में रंका पुलिस थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गढ़वा में प्राथमिक इलाज के बाद कुशवाहा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कुशवाहा को दाहिनी बांह में गोली लगी है।

पांडे ने बताया कि माओवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

भाषा
गढ़वा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment