Jharkhand के हजारीबाग में अश्लील Video Call से Sextortion करने वाला गिरोह पकड़ा गया
झारखंड के हजारीबाग में सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा है। ये लोग वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ट्रैप में लेते थे और उनका अश्लील वीडियो बनाकर रुपए ऐंठते थे।
![]() अश्लील Video Call से Sextortion करने वाला गिरोह पकड़ा |
इसके लिए गिरोह की महिला सदस्य का इस्तेमाल किया जाता था। सभी को हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरु स्थित एक लॉज से पकड़ा गया है।
पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। इनके पास से 10 से अधिक एटीएम कार्ड, पासबुक, 10 हजार रुपये से अधिक नकदी और कई सिम, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।
जिस महिला को पकड़ा गया है, वह हजारीबाग के ही पदमा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। तीन युवक इसी जिले के बरकट्ठा क्षेत्र के निवासी हैं। एक अन्य हजारीबाग शहर के नूरा का रहने वाला है।
गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रिका प्रसाद, दर्शन कुमार, पप्पू कुमार और राहुल कुमार हैं। बता दें कि इसके पहले भी हजारीबाग में स्कोका लिंक के जरिए सेक्सटॉर्शन और ठगी का धंधा करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस पिछले दो सालों के दौरान जेल भेज चुकी है।
| Tweet![]() |