झारखंड विधानसभा चुनाव: 12 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 57.69 फीसदी पड़े वोट
झारखंड में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से बारह पर आज अपरान तीन बजे मतदान समाप्त हो गया और इस दौरान सभी सीटों के लिए कुल 57.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
![]() |
राज्य कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि इन 17 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
अपरान तीन बजे तक इन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 57.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। तीसरे चरण की 17 सीटों में से 12 के लिए मतदान समाप्त हो गया है जबकि शेष पांच बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। अपराहन तीन बजे तक तक बरकट्ठा में 57.50 प्रतिशत, रामगढ़ में 58.71 प्रतिशत, रांची में 39.85 प्रतिशत, हटिया में 44.57 प्रतिशत और कांके में 52.68 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।
वहीं, मतदान समाप्त होने पर कोडरमा में 57.47 प्रतिशत, बरही में 57.40 प्रतिशत, बड़कागांव में 60.38 प्रतिशत, मांडू में 65.10 प्रतिशत, हजारीबाग में 54.39 प्रतिशत, सिमरिया (सुरक्षित) में 61.05 प्रतिशत, धनवार में 59.86 प्रतिशत, गोमियां में 66.20 प्रतिशत, बेरमो में 59.50 प्रतिशत, ईचागढ़ में 67.09 प्रतिशत, सिल्ली में 68.22 प्रतिशत और खिजरी (सु) में 62.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस बीच झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुमरू ने एटीआई में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना के साथ संत फ्रांसिस स्कूल स्थित मतदान केंद्र में, मंत्री सी. पी. सिंह ने अपने परिवार के साथ जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंी बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा क्षेा के कोदईबांक के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सुबह ही वोट डाल दिया।
मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है।
रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकाठा के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, वहीं बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता दोपहर 3 बजे तक ही मतदान कर सकते हैं।
चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला 56,06,743 मतदाता करेंगे। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 26,73,991 है, जबकि थर्ड जेंडरों की संख्या 95 है।
तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सीपी सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं।
| Tweet![]() |