चारा घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट ने लालू की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Last Updated 04 Jan 2019 03:29:04 PM IST

झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाला मामलों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत की अर्जी पर फैसला शुक्रवार को सुरक्षित रख लिया।


राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (फाइल फोटो)

न्यायाधीश अप्ररेश कुमार सिंह ने याचिकाकर्ता के साथ ही सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।         

इससे पहले 21 दिसम्बर को पीठ ने लालू प्रसाद की अर्जी पर अगली सुनवायी चार जनवरी को करना तय किया था।          

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद दिसंबर 2017 से रांची जेल में बंद हैं।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment