Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में DRG का जवान शहीद, 3 घायल
Last Updated 18 Aug 2025 11:43:12 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से पुलिसकर्मी दिनेश नाग की मौत हो गई तथा तीन अन्य जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियान पूरी होने के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।
| Tweet![]() |