छत्तीसगढ के बीजापुर जिले से छह नक्सली गिरफ्तार

Last Updated 17 Mar 2021 04:02:26 PM IST

छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने छह कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के र्तेम थाना क्षेत्र से चार नक्सलियों को तथा बेदरे थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।    

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब र्तेम गांव के जंगल में था तब चार नक्सलियों-- मिलिशिया के डिप्टी कमांडर मिडियम चैतु (26), मिलिशिया के सदस्य उईका आयतू (21), तामू मंगु (25) और तामू जोगा (35) को गिरफ्तार कर लिया।    

उन्होंने बताया कि नक्सली सड़क में बम लगाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। नक्सलियों के पास से एक टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और अन्य औजार बरामद किए गए हैं।    

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडेपल्ली गांव के जंगल से दो नक्सलियों नरंगो मज्जी (33) और बिच्छु वडडे (31) को गिरफ्तार किया है।     उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ सड़क और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।    

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और एसटीएफ के संयुक्त दल ने जिले के पामेड़-तिपापुरम मार्ग से पांच किलोग्राम का बारूदी सुरंग बरामद किया है।  उन्होंने बताया कि बम को नष्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

भाषा
बीजापुर,


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment