NDA में कोई नाराजगी नहीं, गठबंधन के नेताओं से चल रही बात : सम्राट चौधरी

Last Updated 11 Mar 2024 04:52:35 PM IST

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए में किसी प्रकार की नाराजगी को नकारते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गठबंधन के लोगों से बातचीत चल रही है। सभी से बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।


बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव के बयान को कभी गंभीरता से नहीं लेती। 15 साल तक सत्ता चलाने के बाद लालू यादव ने कभी गंभीर बात नहीं की।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर अपराधी और माफिया को संदेश दिया है कि उनको उल्टा लटकाने का काम किया जाएगा। अपराधियों को छोड़ा नहीं जा सकता।

उन्होंने इशारों ही इशारों में रेत माफिया सुभाष यादव की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री के बयान के 24 घंटे बाद परिणाम सामने आ गया।

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले यह तो पता कर लें कि उनके साथ गठबंधन में रहना कौन चाहता है।

उन्होंने चिराग पासवान के बयान पर कहा कि सभी पार्टियों का गठबंधन जनता से ही है। चिराग पासवान भी एक राजनीतिक पार्टी के नेता हैं तो स्वभाविक है कि वे जनता से जुड़े हुए हैं।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment