Bihar News : आज बिहार दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित

Last Updated 15 Feb 2024 09:37:30 AM IST

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान आज बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे।


rahul gandhi

कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया आएंगे, उसके बाद वे औरंगाबाद जाएंगे। राहुल गांधी औरंगाबाद के गांधी मैदान में दिन के 1.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के नेता भी शामिल होंगे।

बताया गया कि पहले राहुल गांधी का झारखंड से कुटुंबा होते हुए कार्यक्रम तैयार किया गया था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से झारखंड से कुटुंबा के रास्ते औरंगाबाद पहुंचने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बुधवार को राहुल गांधी को झारखंड के गढ़वा जिला के गोदरमाना में एक सभा को संबोधित करना था, उसके बाद गढ़वा, रेहला होते हुए उन्हें नावा बाजार पहुंचना था।

इसके बाद सड़क मार्ग से बिहार में प्रवेश करना था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से उनका यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि राहुल गांधी का बिहार का यह दौरा भी स्थगित हो जाए।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment