बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, पक्ष में 129 वोट मिले, विपक्ष में शून्य

Last Updated 12 Feb 2024 04:10:05 PM IST

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। वोटिंग के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया।


इस दौरान सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 वोट चाहिए था।

दरअसल, 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग हटकर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद 12 फरवरी को सदन में विश्वास मत हासिल करना था।

हालांकि, इससे पहले राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'खेला होगा' कहकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया। इसके बाद सभी दलों ने अपने विधायकों को एकजुट करने को लेकर मोर्चाबंदी शुरू कर दी थी।

कांग्रेस ने अपने विधायकों को पहले ही हैदराबाद भेज दिया तो राजद ने अपने विधायकों को तेजस्वी आवास पर दो दिनों तक रोके रखा। भाजपा भी अपने विधायकों को कार्यशाला के नाम पर बोध गया ले गई।
 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment