राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह, नौवीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

Last Updated 28 Jan 2024 03:29:34 PM IST

बिहार में अब फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


नौवीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

राजभवन में शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा प्रेम कुमार के शपथ लेने की संभावना है।

इसके अलावा जदयू कोटे से श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से संतोष सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इस समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी शामिल होंगे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान नीतीश ने भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से समर्थन पत्र भी सौंपा।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment