RJD की इन 10 सीटों की चर्चा तेज़

Last Updated 07 Sep 2023 04:56:06 PM IST

महागठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के तहत इस बार पुन: राजद की दावेदारी की चर्चा है। इसी श्रेणी में सारण लोकसभा की सीट है। इस सीट से पिछली बार चंद्रिका राय ने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था।


बिहार में सियासी माहौल पर चुनावी रंग धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। जिसे लेकर अंदरखाने सीटों पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा है कि इस माह सीटों को लेकर फैसला हो जाएगा। ऐसे में सीटों के गणित का हिसाब-किताब लगाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही गणित भाजपा-लोजपा और राजद के बीच 10 सीटों को लेकर है।
महागठबंधन में राजद और जदयू के बीच सीट शेयरिंग पर खूब कयास हैं, इन दिनों। इस माह सीटों पर निर्णय भी होना है। इस प्रकरण में कांग्रेस की अभी चर्चा नहीं हो रही। इस क्रम में उन दस सीटों पर जमकर मंथन हो रहा है, जहां पिछले लोकसभा चुनाव में राजद का सीधा मुकाबला भाजपा और लोजपा के साथ था।

महागठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के तहत इस बार पुन: राजद की दावेदारी की चर्चा है। इसी श्रेणी में सारण लोकसभा की सीट है। इस सीट से पिछली बार चंद्रिका राय ने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

हलांकि, वह भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गए थे। राजद सारण सीट को अपनी परंपरागत सीट के रूप में मानता रहा। इस बार भी राजद के समर्थक सारण को अपने खाते में मान रहे। राजद के प्रत्याशी नए होंगे यह भी तय माना जा रहा।
नवादा, हाजीपुर व वैशाली लोकसभा क्षेत्र में भी राजद के गणित पर बात होती है। ये तीनों सीटें लोजपा की है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर थे।

नवादा में राजद की विभा देवी का परिवार आरंभ से ही राजद के साथ रहा है। हाजीपुर में लोजपा के भीतर पारिवारिक द्वंद मुखर रहने के आसार हैं। वहां से चिराग पासवान के लड़ने की भी बात है और वर्तमान सांसद पशुपति पारस उस सीट को नहीं छोड़ने पर अडिग हैं। पिछली बार राजद के शिवचंद्र राम ने राजद प्रत्याशी के रूप में वहां से चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर थे। इस बार भी राजद की वहां से दावेदारी है।
वैशाली सीट से राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह जीता करते थे। अभी वहां की सांसद वीणा देवी हैं। वह लोजपा की टिकट पर जीतीं थी। राजद पुन: इस सीट अपनी दावेदारी कर सकता है।

बक्सर से पिछले चुनाव में जगदानंद सिंह राजद की टिकट पर मैदान मे थे। उम्र की वजह से उन्हें वहां से दोबारा टिकट मिलने में संशय है। चर्चा है कि उनके पुत्र की वहां से दावेदारी हो सकती है। दरभंगा से पिछले चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में रहे अब्दुल बारी सिद्दीकी  दूसरे नंबर पर थे। दरभंगा की जगह उन्हें मधुबनी से लड़ाए जाने की चर्चा है।
 

_SHOW_MID_AD__

सहारा समय लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment