भागलपुर में रोज़ बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Last Updated 06 Aug 2023 02:45:02 PM IST

भागलपुर में गंगा नदी का विकराल रुप, देखते ही देखते बह गया सब कुछ, किसानों के लिए बढ़ रही है मुसीबत, महावेशियों के लिए भी संकट की घड़ी


भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दियारा व निचले इलाके के लोग बाढ़ से पहले तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इसके बीच एक खतरनाक तस्वीर भी सामने आई है।  गंगा का जलस्तर बढ़ने से विक्रमशिला पूल के नीचे का हिस्सा टापू बन गया है। धीरे धीरे वह हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। वहां रखा जलावन या अनाज ढोने और सुरक्षित रखने के लिए एक खतरनाक घटना सामने आई है। विक्रमशिला सेतु से 32 फीट नीचे खेत में पूल से रस्सी के सहारे उतरते हैं। छोटा हो या बड़ा, सभी रस्सी के सहारे ही उतरते हैं। किसान नीचे से जलावन और अनाज हटा रहे है, ताकि पानी बढ़ने के बाद बच जाए। रस्सी के सहारे ही जलावन व अनाज भी खींच रहे हैं। बाद चलकर जब ज्यादा पानी बढ़ेगा तब किसान बड़े नाव से मवेशियों को बाहर निकालेंगे। आसपास के नाथनगर, परबत्ता, राघोपुर, महादेवपुर, बरारी के दर्जनों किसान सब्जियां उपजाते हैं। अपने मवेशियों को भी रखते हैं। हमेशा रस्सी के सहारे ही आना जाना होता है। दूध, जलावन हो या सब्जियां सब रस्सी के सहारे ही खींचते हैं।

समय डेस्क लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment