Indo-Nepal Border से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

Last Updated 23 Jul 2023 07:15:48 PM IST

सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिकों को बिना वैध वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


Indo-Nepal Border से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

उनकी पहचान चीन के जियाजिंग प्रांत के मूल निवासी फुकोंग और झाओ जिंग के रूप में हुई है। पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल सीमा के रास्‍ते दोनों चीनियों का भारत में प्रवेश करने का यह दूसरा प्रयास था।

इससे पहले उन्होंने इसी साल मई के पहले सप्‍ताह में भारत की सीमा पार करने की कोशिश की थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शनिवार सुबह काठमांडू आए और फिर बीरगंज पहुंचे। उन्होंने बीरगंज में खाना खाया और अंधेरे का फायदा उठाकर भारत-नेपाल सीमा पार करने के लिए शाम होने का इंतजार करने लगे।

जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो आप्रवास विभाग ने उन्हें देखा और उनके दस्तावेज़ मांगे। आरोपी कोई वैध दस्‍तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment