बिहार में राजद को झटका, विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

Last Updated 14 Oct 2022 04:28:50 PM IST

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार के कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।


राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाला मामले में उनकी सदस्यता को रद्द की गई है। इसकी अधिसूचना बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।

अनिल सहनी पर एलटीसी घोटाले का आरोप है। जिसमें बिना यात्रा किए फर्जी टिकट के जरिए सरकारी राशि को खर्च किया है। सहनी पहले राज्यसभा सदस्य थे। इसके बाद 2020 में वे राजद में शामिल हुए और मुजफ्फरपुर की कुढ़नी से विधायक चुने गए।

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला न्यायालय की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोकामा से राजद के विधायक अनंत सिंह के एक मामला में सजा पाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई थी। फिलहाल मोकामा में उपचुनाव हो रहा है। इसके अलावा गोपालगंज में भी उपचुनाव हो रहा है।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment