बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर ने दिया इस्तीफा

Last Updated 03 Oct 2022 08:08:15 AM IST

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। सुधाकर सिंह ने रविवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।


बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उसे राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पयर्टन मंत्री और राजद विधायक कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग आवंटित किया गया है जबकि पयर्टन विभाग का अतिरिक्त प्रभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को दिया गया है।

सुधाकर सिंह के हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करने से प्रदेश की नवगठित महागठबंधन सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment