बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की सेहत हुई खराब, एयरलिफ्ट कर लाया गया दिल्ली, एम्स में भर्ती
Last Updated 23 Sep 2022 12:19:52 PM IST
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को शुक्रवार सुबह इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। एक विशेष एयर एम्बुलेंस उन्हें दिल्ली ले आई और उन्हें जल्द ही एम्स में भर्ती कराया जाएगा।
![]() बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (फाइल फोटो) |
चौहान को इससे पहले गुरुवार रात बेहोश होने के बाद पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।
राज्यपाल पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे और कथित तौर पर उन्हें पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार था।
इससे पहले आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने कहा था, "बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आईजीआईएमएस के एक निजी वार्ड में भर्ती थे। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थे। डॉक्टरों ने उनके यूरीन सैंपल में संक्रमण का पता लगाया है और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।"
| Tweet![]() |