बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।
राज्यपाल फागू चौहान ने मोदी के जन्मदिन उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी, सुदीर्घ एवं उपलब्धिपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इधर, मुख्यमंत्री कुमार ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
नीतीश ने हाल में ही एनडीए से निकलकर, महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है।
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, अपार ऊर्जा के स्रोत, प्रभावशाली कार्य साधक, नवभारत के विश्वकर्मा, मां भारती के सपूत, सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बिहार में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।