बेगूसराय गोलीकांड पर गरजे गिरिराज, CM नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्वीट कर लगाया बड़ा आरोप
बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड के बाद सियासत गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष दोनों नेताओं की तरफ से जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा के नेता गिरिराज सिंह आज सुबह-सुबह ही ट्वीट कर नीतीश कुमार को अड़े हाथों लिया।
![]() बेगूसराय गोलीकांड : गिरिराज ने नीतीश पर लगाया बड़ा आरोप (फाइल फोटो) |
बेगूसराय गोलीकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से स्थानीय लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगा दिया है।
गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में हुए इस गोलीकांड को लेकर सीधे-सीधे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार ठहराते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया, "नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है।"
नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 15, 2022
इससे पहले बेगूसराय गोलीकांड को लेकर नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान के वीडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी जिम्मेदारी की भावना खो दी है, सरकार इस घटना में घायल हुए लोगों की जाति जानने में लगी है और अपराधी अभी तक फरार हैं।
Nitish Kumar has lost his sense of responsibility
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 15, 2022
घायल की जाति जाने सरकार
अपराधी हैं अब तक फरार
जय हो सुशाशन की सरकार pic.twitter.com/VMJhzk9NQQ
गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण की राजनीति पर चलने का आरोप लगाते हुए यह कहा कि एक समुदाय विशेष को गोली मारने पर नीतीश कुमार को दर्द होता है लेकिन सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र को आम बिहारियों की जान की चिंता नहीं है।
राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने बेगूसराय से लेकर राज्य की राजधानी पटना और देश की राजधानी दिल्ली तक नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
भाजपा लगातार यह कह रही है जब से नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान कर आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई है तब से बिहार में खौफ का राज आ गया है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं और जनता डरी हुई है। भाजपा नेता लगातार बिहार में 'जंगलराज रिटर्न्स' का आरोप लगाकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।
| Tweet![]() |