मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगा जद (यू) : चौधरी

Last Updated 08 Aug 2022 06:45:17 AM IST

राजग के घटक जद (यू) ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह तय किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसका प्रतिनिधित्व नहीं होगा।


जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले से ही घोषणा कर रखी है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू शामिल नहीं होगी।

जब नीतीश ने ही निर्णय ले लिया है तो फिर सवाल कहां उठता है। ऐसे में यह पार्टी का अंतिम निर्णय है।

चौधरी ने कहा कि जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मानजनक संख्या नहीं मिली।

इसलिए यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिलकर लड़ने पर कहा कि अभी हम लोग साथ मिलकर चल रहे हैं।
 

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment