बिहार में नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर युवक को घोंपा छूरा, हालत गंभीर

Last Updated 19 Jul 2022 12:40:24 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी में नुपुर का विवादित वीडियो देखने को लेकर एक युवक को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है।


पीड़ित अंकित

जबकि बिहार पुलिस ने इस मामले को नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है। सीतामढ़ी के नानपुर में हुए इस हमले में अंकित झा गंभीर रूप से घायल है। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है।

नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर युवक को घोंपा 6 बार चाकू

इस मामले में बिहार पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

हमले के पांच आरोपी बनाए गए हैं। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं। हमले में घायल युवक अंकित झा नानपुर के बहेरा गांव का रहने वाला है।

अंकित के पिता मनोज झा के मुताबिक उनका बेटा पान की दुकान पर पान खाने गया था। इस दौरान वह मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां, मोहम्मद बिलाल अपने तीन साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

नूपुर का नाम हटाया तब पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार की शिकायत तब ली जब उन्होंने शिकायत से नूपुर के नाम का जिक्र हटाया। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। SP हर किशोर राय का कहना है कि पीड़ित और आरोपी नशा कर रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

नूपुर शर्मा से जुड़े किसी विवाद से SP ने इनकार किया है। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि परिजनों ने पहले जो शिकायत की थी, उसमें नुपूर शर्मा मामले का जिक्र था। पुलिस ने इसे बदलने को कहा, शिकायत से नुपूर शर्मा का जिक्र हटाने के बाद ही FIR दर्ज की गई।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment