बिहार : श्रावण सोमवार को सीवान के मंदिर में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत

Last Updated 18 Jul 2022 05:06:51 PM IST

बिहार के सीवान जिले में श्रावण माह की पहली सोमवार को बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दो से तीन महिलाओं के घायल होने की खबर है।


सीवान के मंदिर में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। तड़के जब मंदिर का पट बाबा के जलाभिषेक के लिए खोला गया तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो महिलाएं गिर गई और दोनों की मौत हो गई।

बताया जाता है मंदिर में जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही भीड़ जुटने लगी थी। सुबह चार बजे जब पट खोला गया तो शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी, लोग एक दूसरे को धकेलते हुए जल चढ़ाने के लिए भागने लगे।

इसी दौरान कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं। जमीन पर गिरी महिलाओं को उठने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि दो से तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व में सावन सोमवार को आधी रात के बाद ही मंदिर का पट खोल दिया जाता था, लेकिन इस बार देर से खोला गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आईएएनएस
सीवान


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment