दिल्ली एम्स ने लालू यादव को बताया स्वस्थ, एडमिट करने से किया इंकार, राजद ने बताया साजिश
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को दिल्ली एम्स में देर शाम उन्हें भर्ती कराया गया था, फिलहाल अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है।
![]() दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को स्वस्थ बताकर डिसचार्ज किया |
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रमुख अस्पताल के कृत्य की कड़ी निंदा की और कहा कि इसके पीछे एक साजिश थी।
एम्स के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है इसलिए उन्हें भर्ती नहीं रखा गया। जानकारी के मुताबिक लालू यादव दोपहर 3 बजे दिल्ली से अब रांची के लिए रवाना होंगे।
दरसअल एक दिन पहले ही 73 वर्षीय लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था लेकिन रिम्स ने इमरजेंसी बताकर उन्हें दिल्ली रेफर किया था, हालांकि अब 24 घंटे के अंदर के भीतर ही एम्स ने उन्हें दिल्ली एम्स ने डिस्चार्ज भी कर दिया है। मंगलवार रात 9 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था। साथ ही उनके ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
गौरतलब है कि चारा घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था। 21 फरवरी को उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल पेइंग वार्ड में भर्ती करा दिया था।
एम्स ने लालू प्रसाद को भर्ती करने से किया इनकार, राजद को आ रही साजिश की बू
एम्स दिल्ली द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को भर्ती करने से इनकार करने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रमुख अस्पताल के कृत्य की कड़ी निंदा की और कहा कि इसके पीछे एक साजिश थी। मनेर से राजद विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, "यह हमारे नेता लालू प्रसाद यादव को आपातकालीन वार्ड से छुट्टी देने और उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने से इनकार करने के लिए एक सुनियोजित साजिश है।"
भाई वीरेंद्र ने कहा, "हमारे नेता कई बीमारियों से पीड़ित हैं और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स दिल्ली में इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मुझे नहीं पता कि वे लोग कौन हैं, जो एक विशेष नेता के साथ राजनीति कर रहे हैं। लोग देश उन्हें माफ नहीं करेगा।"
मंगलवार को लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए रांची के रिम्स प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड बनाकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने का फैसला किया।
लालू प्रसाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचे। उन्हें मंगलवार रात एम्स दिल्ली के आपातकालीन वार्ड में निगरानी में रखा गया और बुधवार को सुबह 4 बजे छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने कहा कि उनके चार्टर्ड फ्लाइट से रांची लौटने की उम्मीद थी, जो बुधवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी।
रिम्स के मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ विद्यापति ने रांची में मीडियाकर्मियों को बताया कि लालू प्रसाद को ब्लड प्रेशर की समस्या के अलावा किडनी फेल होने और हाई डायबिटीज के साथ शुगर लेवल 270 लेवल (बहुत ज्यादा) तक पहुंच गया था। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं भी हैं।
बता दें कि चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया गया है। उनकी जमानत याचिका हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी। इसलिए वह जेल में बंद थे। स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें रिम्स रांची के विशेष वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
| Tweet![]() |