सीमा पर फायरिंग के दौरान हिरासत में लिए भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने छोड़ा

Last Updated 13 Jun 2020 02:22:21 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के बाद अपने साथ ले गए लगन यादव को नेपाल पुलिस ने रिहा कर दिया है।


लगन यादव ने अपने गांव पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस उसे भारत की सीमा में घुसकर उठाकर ले गई थी। उसके बाद नेपाल में उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जानकीनगर क्षेत्र में नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद नेपाल पुलिस लगन यादव को अपने साथ ले गई थी।

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि नेपाल पुलिस ने लगन यादव को छोड दिया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नेपाल पुलिस बल की गोली से मारे गए विकेश यादव के शव को रखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था और हिरासत में लिए गए लगन यादव को छोड़ने की मांग कर रहे थे।

अनिल कुमार ने बताया कि नेपाल पुलिस ने सुबह लगन यादव को रिहा कर दिया है।

इधर, लगन यादव ने अपने गांव पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस उसे भारत की सीमा में घुसकर उठाकर ले गई थी। उसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस नेपाल क्षेत्र से लाने की बात कहने का दबाव बना रही थी।

आईएएनएस
सीतामढ़ी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment