झारखंड की अभिनेत्री रिया उर्फ ईशा आलिया की बंगाल में गोली मारकर हत्या

Last Updated 28 Dec 2022 05:33:51 PM IST

झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई है।


झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया

रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है।

हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी।

शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment