पिता की हत्या के लिए लिट्टे जिम्मेदार : राहु&

Last Updated 25 Apr 2009 02:11:17 PM IST


कोलकाता। कांगेस नेता राहुल गांधी ने आज लिट्टे को निर्दोष लोगों का हत्यारा करार देते हुए कहा कि यह संगठन उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार है। राहुल ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा लिट्टे प्रतिबंधित है। यह एक आतंकवादी संगठन है जो मेरे पिता और निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। श्रीलंका मुद्दे को बेहद साधारण करार देते हुए कांगेस महासचिव ने कहा निर्दोष नागरिक इसलिए दुख भोग रहे हैं क्योंकि युद्ध हो रहा है। राहुल ने जोर देकर कहा कि द्वीपीय देश में तमिल नागरिकों की पीड़ा को कम करना भारत का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हम तमिल नागरिकों की पीड़ा से चिंतित हैं। हमें उनकी पीड़ा को कम करना है। उन्होंने कहा संप्रग सरकार इस संबंध में श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment