बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के अस्वस्थ होने की वजह से उनकी ओर से उनके पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंडिया टुडे महिला सम्मेलन में पुरस्कार ग्रहण किया।
ऐश्वर्या तेज बुखार और गले में संक्रमण की वजह से शुक्रवार को इस सम्मेलन में पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सकीं।
सम्मेलन के आयोजक चाहते थे कि ऐश्वर्या की ओर से उनका यह पुरस्कार कोई अन्य व्यक्क्ति ग्रहण कर ले। काफी जद्दोजहद के बाद अभिषेक ऐश्वर्या की जगह यह पुरस्कार ग्रहण करने सम्मेलन में पहुंचे।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग पर लिखा है कि ऐश्वर्या के लिए यह आराम का दिन था और उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।